उत्तराखंडविवाद

एनएसयूआई के दो पक्षों में चली बेल्टें

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंदन को भी नहीं बख्शा

सचिवालय कूच से पहले सामने आई गुटबाजी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर से आए दिन रार की खबरें आती रहती हैं। कभी वरिष्ठ नेता आपस में एक दूसरे पर बयानबाजी करते हुए नजर आते हैं, तो कभी कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही नजरा देखने को मिला, जब एनएसयूआई के दो गुट उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में आपस में भिड़ पड़े। एनएसयूआई के कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे पर बेल्ट चलाते हुए नजर आए। दोनों पक्षों के काफी देर तक ऐसे ही जूतम-पैजार हुई। विवाद इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बीच में आना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि उससे पहले दोनों गुटों में जबरदस्त हाथापाई हुई। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में एनएसयूआई का एक गुट अपना आक्रोश जताते के लिए कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के गेट पर पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे गुट के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कांग्रेस भवन के अंदर आने से रोकने के लिए गेट को बंद कर दिया। फिर क्या था, दोनों गुटों में जमकर बेल्ट और लात-घूंसे चले। इस झगड़े ने एक बार फिर से कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी की पोल खोल कर रख दी है। वहीं, इस झगड़े से बीजेपी को एक बार फिर से कांग्रेस पर तंज कसने का मौका मिल गया है।
दूसरे गुट ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को भी नहीं बख्शा। उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकार कर बैल्टों से मारा। इस दौरान मुख्यालय में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराना। दोनों पक्षों को किसी तरह से मनाया।

Related Articles

Close