उत्तराखंडमनोरंजन

*होली के रंग में रंगा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय*

*-छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को लगाया रंग-गुलाल, डीजे की धुन पर जमकर थिरके*

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट का कैंपस होली के रंगों में नजर आया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लिया। इस दौरान छात्र-छात्राएं डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

एसआरएचयू में एनुअल स्पोर्ट्स मीट के बाद छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली। होली के त्यौहार का उल्लास हर चेहरे पर नजर आ रहा था। डीजे की धुन पर छात्र-छात्राएं थिरक रहे थे। कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि होली राग और रंगों का पर्व है, जो उल्लास और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकानाएं दी साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए होली खेलने का संदेश दिया।

Related Articles

Close