
ऋषिकेश। उत्तराखंड युवा संगठन के जिलाध्यक्ष व गूंज समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मंतोष पासवान ने देशवासियों को रंगो के त्यौहार होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि होली पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएं।
मंतोष पासवान ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व पवित्रता का प्रतीक है। यह आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। ऐसे में हमें द्वेष भावना से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। कहा कि उल्लास और आनंद के इस त्योहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम एवं भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्योहार से हमारी सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना बलवती होती है। उन्होनें कहा कि सभी लोग इस पावन पर्व को खुशी और उमंग के साथ मनाएं, ताकि प्रदेश और समाज में सुख-समृद्धि रहे व हम तेजी से प्रगति-पथ पर आगे बढ़ते रहें।