उत्तराखंडस्वास्थ्य

*12 से 14 मार्च तक एसआरएचयू में हिमोत्सव- 2023 का होगा आयोजन*

*-12 मार्च 2013 को हुई स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय की स्थापना*

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

*-तीन दिवसीय स्थापना समारोह में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की रहेगी धूम*

*-समारोह का शुभारंभ जागर सम्राट पद्मश्री सम्मानित प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति*

*-13 मार्च को छात्र-छात्राओं एकेडमिक, लिटरेरी, डिप्लोमा व स्पोर्ट्स अवॉर्ड से भी किया जाएगा सम्मानित*

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 12 मार्च से तीन दिवसीय हिमोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 14 मार्च को हिमोत्सव का समापन होगा।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि 12 मार्च 2013 को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की स्थापना की गई। एसआरएचयू में कल यानि 12 मार्च शाम छह बजे से तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह “हिमोत्सव” का आगाज होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। डॉ.मीना हर्ष की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। समारोह के पहले दिन उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक व जागर सम्राट पद्म श्री से सम्मानित प्रीतम भरतवाण और उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के आखिरी दो दिन यानि 13 व 14 मार्च को शाम छह बजे से छात्र-छात्राओं सहित फैकल्टी व स्टाफकर्मी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 13 मार्च को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें क़रीब 78 छात्राओं को एकेडमिक अवॉर्ड, 63 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा, श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित द्वितीय वैल्यू एजुकेशन के 14 विजेता, 41 छात्र-छात्राओं को लिटरेरी अवॉर्ड सहित स्पोर्ट्स अवॉर्ड में बेस्ट एथलीट व कॉलेज को सम्मानित किया जाएगा।

*एसआरएचयू में हिमोत्सव- 2023 के कार्यक्रम*
*12 मार्च (रविवार)-* शाम 06:00 बजे से- लोक गायक व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण व टीम की सांस्कृतिक प्रस्तुति
*13 मार्च (सोमवार) –* सुबह 11:00 बजे से – डिप्लोमा, एकेडमिक अवॉर्ड समारोह
-शाम 06:00 बजे से – स्टूडेंट्स, फैकल्टी व स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति
*14 मार्च (मंगलवार) –* शाम 06:00 बजे से- स्टूडेंट्स, फैकल्टी व स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close