उत्तराखंडपुलिस डायरी

दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद चली गोलियां, तीन घायल

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच झड़प हो जाने के बाद दोनो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चली। इस घटनाक्रम में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच गोली चलने की यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के दो पक्षों के लोग अपने-अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे। एक पक्ष खेतों में निकलने वाले नाले से सिंचाई विभाग की ओर से आने वाला पानी अपने खेतों में पहुंचा रहा था तो दूसरा पक्ष उस नाले से निजी ट्यूबबैल का पानी अपने खेतों में ले जाने की बात करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझौंक होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंची तो दोनों ओर से काफी संख्या में लोग खेतों में हथियार लेकर इकट्ठा हो गए। जिस कारण दोनो ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। आसपास खेतों में काम करने वाले किसान भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं बताया गया है कि दोनो ओर से धारदार हथियार से भी एक दूसरे पर हमला किया गया है। इस झगड़े में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों के नाम रमन पुत्र बिजेंद्र, प्रयकु पुत्र रंधावा व धर्मपाल पुत्र सहदेव बताए गए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close