उत्तराखंडशोक

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया है। वहीं उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज मंत्री चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे, जहां भ्रमण के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दूं कि वह कद्दावर जनप्रतिनिधि के साथ ही संगठन में बेहतर तालमेल के लिए जाने जाते थे। जनता में भी उनकी लोकप्रियता थी।

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की।
2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे।

Related Articles

Close