उत्तराखंडपुलिस डायरी

रिलेयंस ज्वेलरी शोरूम डकैती में दो लाख का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में घायल

देहरादून। रिलेयंस ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले में दून पुलिस और एसटीएफ एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाही में रिकवरी के दौरान एक डकैत के पैर में गोली लगी।

गत माह आज के ही दिन हुई राजपुर रोड पर रिलेयंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती में हूई थी।
इस मामले में दून पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त ने कार्यवाही की है। टीम ने दो लाख के ईनामी विक्रम को यूपी से गिरफ्तार किया था। देर रात विधिक कार्यवाही और हथियार बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर हमला बोल दिया जिसकी जवाबी कार्यवाही में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात गहन पूछताछ व कानूनी कार्यवाही के उपरांत हथियार की रिकवरी के लिए आरोपी को प्रेमनगर के जंगल एरिया में ले जाया गया। जहाँ पुलिस पर रिकवरी की प्रक्रिया दौरान उसने जानलेवा हमला कर दिया। संयुक्त टीम ने बचाव में फायर किया तो बदमाश विक्रम के पैर में गोली लगी। डकैत विक्रम की निशादेही पर पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल बरामद की। लूट की घटना व साजिश में पुलिस अब तक आठ लोगों को जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!