उत्तराखंडपुलिस डायरी
रेस्टोरेंट संचालक पर फायर झौंकने वाला साथी संग गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस ने नंदा की चौकी से दबोचा
लाइसेंसी पिस्टल व 15 जिंदा कारतूस बरामद
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अन्तगर्त रेस्टोरेंट संचालक रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ खाने को लेकर हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से फायर करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक 32बोर की पिस्टल, दो मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सियाज कार भी सीज की है। गत 19 मई की देर रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों सेे रेस्टोरेंट मालिक पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पफोर्स के मौके पर पहुंचे तथा घटना का बारीकी से अवलोकन किया गया। घटना के संबंध में करी किंगडम रेस्टोरेंट संचालक अशोक सेन पुत्र अनंत सेन की तहरीर पर जान से मारने का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व आसपास के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी ली गई। इसके पश्चात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों के एक नीले रंग की कार में आना और घटना करके उसी नीले रंग की कार में भागना पाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध कार पहचान के लिए करीब क्षेत्र के 50 कैमरों का पुलिस ने अवलोकन किया तथा संदिग्ध कार की पहचान व सूचना के लिए मुखबिर मामूर किए गए। इसी क्रम में घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घटना कारित करने वाले भागने की पिफराक में हैं, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चैकिंग करते हुए नंदा की चौकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव चौहान पुत्र ओमपाल सिंह व सुंदर पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
ज्यादा तेल ने कारण हो गया खेल
देहरादून। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पूछताछ में बताया कि वह दोनों बसंत विहार में रहते हैं तथा प्राइवेट कार्य करते हैं। गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2022 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ था। गत 19 मई की रात्री दोनों अपनी कार सियाज से प्रेम नगर में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना पैक करा कर घर पहुंचे थे। दोनों ने जब खाना निकाला तो देखा खाने में तेल बहुत ज्यादा है, जिस पर गौरव ने अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर खाने की शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई और उसके बाद गौरव तथा सुंदर ने आवेश में आकर सबक सिखाने की मंशा करी किंगडम रेस्टोरेंट पहुंच होटल मालिक के साथ मारपीट की गई तथा जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो गौरव ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर पफायर किया जो कि मिस हो गया। पिस्टल की गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ट होने लगे तो दोनों आरोपी भीड़ इकट्टा होती देख वहां से अपनी कार में बैठकर भाग निकले।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320