उत्तराखंडहादसा

टोंस नदी में यूटिलिटी गिरने से दो की मौत, महिला घायल

चकराता के क्वानू में हुआ हादसा

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू अभियान चलाया
क्वानू महलोत से विकासनगर जा रहा था चालक
विकासनगर। चकराता तहसील के क्वानू क्षेत्र में एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सीधे टोंस नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक महिला घायल हुई है।
जानकारी के अनुसार चकराता के क्वानू महलोत से रोज की तरह एक यूटिलिटी वाहन विकासनगर की ओर निकला था। गांव से थोड़ी दूरी पर अचानक वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन खाई में लुढ़का और टोंस नदी में जा गिरा। इस सड़क हादसे में यूटिलिटी वाहन में बैठे लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला को हायर सेंटर भिजवाया गया है। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने खुद रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतकों और घायल महिला को खाई से सड़क पर लेकर आए।
तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बताया कि वाहन में तीन लोग सवार थे। तीन सवारों में से दो यात्रियों की मौकै पर ही मौत हो गई है। एक महिला घायल है। मौकै पर तहसील प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मृतकों के नाम मनोज 27 साल पुत्र राजेंद्र निवासी क्वानू मेहलोथ और पूरण सिंह 48 साल पुत्र बरदावर सिंह निवासी क्वानू मेहलोथ हैं। घायल महिला का नाम सामो देवी है। सामो देवी की उम्र 42 है और उसके पति नाम पूरण सिंह निवासी क्वानू मेहलोथ है। सामो देवी के पति पूरण सिंह की हादसे में मौत हो गई है।

सहसपुर में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत
देहरादून। थाना सहसपुर अंतर्गत बिजली घर के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर सायं शंकरपुर निवासी आशा देवी (55) पत्नी पीतांबर दत्त किसी काम से सहसपुर आई थी। रात में सहसपुर बिजली घर के सामने उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close