उत्तराखंडमानसून

उत्तराखण्ड में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बाढ़ व तूफान की जताई आशंका

25 जून तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून देगा दस्तक
बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा
पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का आगाज हो चुका है। जिसके चलते उत्तराखंड मौसम विभाग ने देवभूमि में 3 दिन यानी 24 जून से 26 जून तक तक रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज बारिश, बिजली और भूस्खलन की संभावना जताई है। तो उत्तराखंड पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
बता दें कि बीते दिन प्रदेश की राजधानी देहरादून में जमकर बारिश हुई थी। जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। तेज बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया था और तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा नदी किनारे रहने वालों और यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासकर वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मॉनसून दस्तक देगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिस गति से मानसून अहमदाबाद, इंदौर होते हुए आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड में मानसून की आने की संभावना है।
बताया कि भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से पहाड़ में सफर करने के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वही उधम सिंह नगर, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इसी तरह से 24 जून को भी इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। मानसून को देखते हुए नदी किनारे रहने वालों और चार धाम यात्रा पर आने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 व 25 जून तक बारिश प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लेगी। नॉर्थ वेस्ट मानसून महाराष्ट्र के आसपास है जबकि साउथ वेस्ट मॉनसून अगले दो से 3 दिनों में पश्चिमी यूपी तक पहुंचने का अनुमान है।

Related Articles

Close