उत्तराखंडहादसा

नमामि गंगे ट्रीटमेट प्लांट में करंट लगने से 16 की मौत, 10 घायल

ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी से फैला करंट

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

गंभीर घायलों को एयर एंम्बुलेंस से पहुचाया गया एम्स ऋषिकेश
सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

चमोली। पीपलकोटी के मुख्य बाजार में बने नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रांसफॉर्मर में गड़बड़ी के चलते अचानक पूरे प्लांट के आसपास करंट दौड़ने से मौके पर मौजूद 16 लोगों की करंट के चपेट से मौत हो गई। जबकि इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को सीएम के आदेश पर हेली एंम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। घटना सुबह 11।35 की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीपलकोटी अन्तर्गत चल रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। गत दिवस प्लांट का तीसरा फेज डाउन हो गया। प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहा केयरटेकर कल रात से ही फोन न उठाए जाने के कारण उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। इस दौरान तीसरा फेज जोड़ा गया जिससे अचानक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट फैल गया। जिससे मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी प्रदीप रावत, 3 होमगार्ड समेत कुल 16 लोगो की मौत हो गयी व हादसे में 10 व्यक्ति घायल हो गये थे, जिसमें से गम्भीर रुप से घायल 6 व्यक्तियों को हायर सेन्टर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। अनुमान यह लगाया जा रहा है कि प्लांट के आसपास की रेलिंग में अचानक फैले करंट से सभी इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घटना की कारणों की जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व स्थानीय लोगो की सहायता से हादसे में मृतकों व घायलों को प्लांट से बाहर निकाला गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच करवाने के आदेश दिए है। उन्होंने घायलो को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री जीटीसी हेलीपैड से घटनास्थल के लिए रवाना हुए व उन्होंने स्वयं घटनास्थल का जायज़ा लिया।

मृतकों के नाम
1- उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी प्रभारी पीपलकोटी कोतवाली चमोली
2- होमगार्ड मुकुंदी राम (55) पुत्र श्यामदास निवासी-हरमनी चमोली
3- होमगार्ड गोपाल (57) पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली
4- होमगार्ड सोबत लाल (25) निवासी- ग्राम पाडुली गोपेश्वर, चमोली।
5-सुमित (25) पुत्र स्व। चंद्र सिंह निवासी- ग्राम रांगतोली चमोली
6- सुरेंद्र (33) पुत्र विजय लाल निवासी-हरमनी चमोली
7- देवी लाल (45) पुत्र असीम दास निवासी हरमनी,चमोली
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी,चमोली।
9- सुरेंद्र सिंह रावत (38) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी,चमोली।
10- विपिन (26) पुत्र सोबत निवासी पाडुली गोपेश्वर।
11- मनोज कुमार (38) निवासी हरमनी चमोली।
12- सुखदेव (33) पुत्र ऐलमदास ग्राम रंगतोली चमोली।
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली।
14- दीपू कुमार (33) पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, चमोली।
15- महेंद्र लाल (48) निवासी हरमनी,चमोली।
16- गणेश (27) पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, चमोली।

घायलों के नाम

1- महेश कुमार (32) पुत्र रूपदास निवासी खौनुरी, चमोली।
2- नरेन्द्र लाल (35) पुत्र असीम दास निवासी हरमनी,चमोली।
3-आनंद (42) पुत्र गम्मालाल, पाटुली गोपेश्वर।
4- धीरेन्द्र (41) पुत्र राजेन्द्र निवासी चमोली।
5- पवन राठौर पुत्र उदय सिंह निवासी चमोली।
6- सुशील कुमार (27) पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी चमोली।
7- सन्दीप मेहरा (34) पुत्र सुलोचन निवासी रूद्रप्रयाग।
8- पीआरडी रामचन्द्र (48) पुत्र पुष्कर लाल निवासी खैनुरी चमोली।
9- सुशील खत्री (27) पुत्र दौलत सिंह निवासी रांगतौली चमोली।
10- जयदीप (20) पुत्र हरीश निवासी हरमनी चमोली।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close