Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। उत्तराखंड में हर साल मॉनसून अपने साथ तबाही की कई खौफनाक तस्वीरें छोड़कर जाता है। इस बार भी उत्तराखंड में कुछ ऐसा ही दिख रहा है। भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। एक तरफ भारी बारिश की वजह से जहां लोगों को मुश्किलों का सामना कर पड़ा रहा है, वहीं इस बारिश ने किसानों की भी कमर तोड़ कर रखी है। एक अनुमान के मुताबिक अभीतक प्रदेश में करीब 17,800 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में समा गई है। फसलों के खराब होने से सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।
इस बार का मॉनसून किसानों के लिए खुशियां नहीं, बल्कि तबाही लेकर आया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश ने ऐसा कहर बरपाया है, जिससे हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ी इलाके में जहां लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं हो रही हैं, तो वहीं मैदानी इलाकों में नदियों का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हरिद्वार के लक्सर इलाके में तो गांव के गांव डूब गए हैं। खेतों में तैयार हो चुकी फसल पर बाढ़ का पानी फिर गया।
इस मॉनसून सीजन की बात करें तो अबतक प्रदेश में 17,800 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ और आपदा की चपेट में है। इसमें से 5 हेक्टेयर भूमि ऐसी है, जिसे 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 11,234 हेक्टेयर कृषि भूमि ऐसे है, जहां 33 फीसदी नुकसान हुआ है। इसके अलावा 6,500 हेक्टेयर जमीन ऐसी है, जहां नुकसान 33 प्रतिशत से कम हुआ है। इनके अलावा 8 हेक्टेयर कृषि भूमि ऐसी ही है, जहां भारी बरसात और भूस्खलन की वजह से मलबा आया है। हालांकि अभीतक राजस्व विभाग और कृषि विभाग कुल नुकसान का आकलन नहीं कर पाये हैं। लेकिन मोटे तौर पर माना जा रहा है कि किसानों को इस बार मॉनसून में अभीतक 2.15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320