Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

पौडी़। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण महारा के नेतृत्व में और पूर्व कांग्रेस पौड़ी गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के संयोजन में चल रही देवभूमि कि बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और अग्निवीर योजना के बंद करने हेतु *स्वाभिमान न्याय यात्रा* 17 जुलाई को पौड़ी, उत्तराखंड से शुरू हुई और 5 जिलों से होकर गुजरी और 22 जुलाई को कोटद्वार में समाप्त हुई – 5 दिनों के दौरान 150+ किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय कि।
मनीष खंडूड़ी ने स्वाभिमान न्याय यात्रा के दौरान 2 सार्वजनिक बैठक, 10 नुक्कड़ बैठक, कई प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथियों के साथ बातचीत कि।
यात्रा को गांव से लेकर शहर के लोगों कि जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन मिला; कांग्रेस नेताओं के साथ उत्तराखंड के हजारों लोग देवभूमि कि बेटी अंकिता भंडारी- जिसकी भाजपा के संरक्षण प्राप्त लोगों ने निर्मम हत्या कि- उस बहन को न्याय दिलाने और अग्निवीर योजना के बंद करने, प्रदेश में होते पेपर लीक और भर्तियों में होते भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आंदोलन में शामिल हुए।
इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी क्षेत्रों के लोग एक साथ आए। यह देवभूमि उत्तराखंड की एकता, उसकी सांस्कृतिक विविधता और उसके लोगों की अविश्वसनीय शक्ति का उत्सव है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320