उत्तराखंड
निशान कंपनी के शोरूम मालिक ने अपने 27 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया
निशान कंपनी के शोरूम मालिक ने अपने 27 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून। कोरोना काल में सभी वर्गों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर लोग कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर कोरोना लॉकडाउन से गरीब, मजदूरों के सामने अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। जिस कारण लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। वहीं, लॉकडाउन का असर प्राइवेट नौकरी करने वालों पर भी नजर आ रहा है। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है। जहां निशान कंपनी के शोरूम मालिक ने अपने 27 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं, कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी तक भी नहीं दी गई है। मजदूरों ने श्रम विभाग और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। कर्मचारियों का कहना है कि कारगी चैक के पास स्थित निशान कंपनी की कार का शोरूम है। जो कोरोना लॉकडाउन के कारण बंद है। उन्होंने कहा कि उन्हें मार्च की सैलरी तो मिल गई थी, लेकिन अप्रैल और मई की सैलरी नहीं मिली। साथ ही शोरूम मालिक ने 27 मजदूरों को बिना नोटिस दिए नौकरी से हटा दिया है। वहीं, उन्हें दो महीने की सैलेरी देने से साफ मना कर दिया है। सैलेरी न मिलने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं योगेश ने कहा कि बिना किसी नोटिस के लोगों को बाहर किया गया है। साथ ही उन्हें धमकाया जा रहा है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने श्रम विभाग और जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320