उत्तराखंड

सतपाल महाराज और अमृता रावत हुए कोरोना मुक्त

स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून,28 जून। उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज उनकी धर्मपत्नी अमृता रावत व उनके परिवार के सभी सदस्यों की आज कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने से भाजपा कार्यकर्ताओं और देश विदेश में फैले उनके अनुयाईयों में खुशी की जबरदस्त लहर है।
ज्ञात हो कोरोना संक्रमण के चलते देश व्यापी लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, उनकी धर्मपत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत सहित उसके परिवार के सदस्यों पुत्र श्रेद्घेय रावत, सुयश रावत, पुत्रवधु आराध्या रावत और राजकुमारी मोहिना सिंह निराश्रितों और जरूरतमंदो की मदद करते हुए कोरोना संक्रमित हो गये थे। सतपाल महाराज और उनके पारिवारिक सदस्यों के संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके अनुयाईयों ने महाराज और उनके परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए जगह जगह पूजा-अर्चना और हवन भी किया। परिणाम स्वरूप महाराज के पुत्रों और पुत्रवधुओं को स्वस्थ होने पर पूर्व में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी अमृता रावत को लगभग 17 दिन एम्स में रखने के बाद कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण न पाये जाने के पश्चात डाक्टरों उन्हें 14 दिन होम कोरंटाईन की सलाह देखकर घर भेज दिया था। जहाँ उनकी लगतार जांच के बाद आज उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज उनकी धर्मपत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत और राजकुमारी मोहिना सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं सभी शुभचिंतकों की शुभकामनाओं और प्रार्थना का ही परिणाम है कि उन्हें फिर से जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। श्री महाराज ने कोरोना संक्रमण के दौरान सहयोग देने के लिए राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए पूरे विश्व को इस वैश्विक महामारी से शीघ्र मुक्ति की कामना भी की। उन्होने कोरोना को मात देने के लिए सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ साथ मास्क और सैनेटाईज का प्रयोग करने की बात भी कही।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close