उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रम विभाग के अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की

अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुंचे

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 29 जून।बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र में श्रमिकों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में श्रम विभाग के अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की।इस दौरान अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुँचाने हेतु ईमानदारी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की नसीहत दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पंजीकृत श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों को लॉकडाउन के दौरान दी गयी सहायता राशि के बारे मैं भी जानकारी प्राप्त की।इस संबंध में श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के 5900 पंजीकृत श्रमिकों को अभी तक दो बार एक-एक हज़ार रुपये दिए जा चुके हैं एवं 1600 पंजीकृत श्रमिक ऐसे हैं जिनका की नवीनीकरण ना होने से उनको सहायता नहीं दी जा सकी है।

विधानसभा अध्यक्ष के पूछने पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि पंजीकृत होने पर प्रत्येक श्रमिक को विभाग द्वारा टूल किट, सिलाई मशीन, साइकिल दिये जाने के साथ ही पेंशन स्कीम, दो बच्चों को स्कॉलरशिप, श्रमिक के निधन पर आर्थिक सहायता, बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता एवं गर्भवती महिलाओं की प्रसूति सहायता प्रदान की जाती है। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में श्रम विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉकडाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों को बांटी गई राशन किट के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।इस दौरान अग्रवाल ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा श्रमिकों के सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को विधिवत प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है। एवं जानकारी के अभाव में श्रमिक इसका लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कैंप लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त केके गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राम छटठो, राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close