उत्तराखंड
अहिंसा की भूमि में हिंसा का तांडव
शान्ति का संदेश देने वाले राष्ट्र में पुलिसकर्मियों की नृशंस तरीके से हत्या निदंनीय
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 3 जुलाई। परमार्थ निकेतन में, बीती रात कानपुर जनपद में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये प्राणों का बलिदान करने वाले 8 पुलिसकर्मियों के लिये विशेष प्रार्थना और दो मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। साथ ही इस घटना में घायल हुये पुलिसकर्मी भाईयों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष मंत्रों से हवन किया।
स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये वीरगति को प्राप्त हुये पुलिसकर्मी देवेंद्र कुमार मिश्र,सीओ बिल्हौर, महेश यादव,एसओ शिवराजपुर, अनूप कुमार,चैकी इंचार्ज मंधना, नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर, सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चैबेपुर, राहुल ,कांस्टेबल बिठूर, जितेंद्र,कांस्टेबल बिठूर और बबलू कांस्टेबल बिठूर की आत्मा को ईश्वर शान्ति प्रदान करे तथा उनके परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें और इस वेदना से उबरने का संबल प्रदान करें।
स्वामी जी ने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुये हमारे जाबाज़ पुलिसकर्मी जिनका कोई कसूर नहीं था बल्कि वह तो कसूरवार को पकड़ने निकले थे उन सभी के लिये परमार्थ निकेतन में विशेष प्रार्थना के साथ भावाभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320