उत्तराखंड
बिना मास्क के घूमने पर पुलिस ने किया चालान, फिर बांटे फ्री मास्क
92 लोगों का चालान कर 9200 रुपए का अर्थदंड वसूला
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,4 जुलाई। कोतवाली पुलिस ने शहर भर में कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते केंद्र सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने वाले कुल 92 लोगों का चालान कर 9200 रुपए का अर्थदंड वसूल किया है।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने शहर भर के विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत नटराज चौक, चंद्रभागा पुल, घाट चौक, बैराज पुल, एम्स अस्पताल तिराया, आईडीपीएल सिटी गेट व श्यामपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं लगाने वाले कुल 92 लोगों के चालान किए हैं। जिसके एवज में पुलिस ने 9200 रुपए का अर्थदंड भी वसूल किया। इसके साथ ही मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों को पुलिस ने चालान कर फ्री मास्क भी वितरित किए।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320