उत्तराखंड
कानपुर में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण -साक्षी महाराज
कानपुर में हुए पुलिस कर्मियों की हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण : साक्षी महाराज
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश ,05 जुलाई। ( AKA) भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कानपुर में हुए पुलिस कर्मियों की हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के जघन्य कांड में राजनीतिक व प्रशासनिक दृष्टि से संरक्षण की बू आती है। जिसे उत्तर प्रदेश सरकार शक्ति के साथ समाप्त कर देगी ।साक्षी महाराज ने यह विचार ऋषिकेश में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला कथित बदमाश पिछले काफी समय से राजनीतिक संरक्षण में पल रहा था। जिसे प्रशासन के कुछ लोगों का भी संरक्षण मिला हुआ था ।लेकिन इस बार की गई, पुलिसकर्मियों की हत्या उसे महंगी पड़ेगी ।क्योंकि योगी सरकार ने बदमाशों के खिलाफ अपनी सरकार गठन के बाद से ही अभियान चला रखा है ।जिसके चलते कई बदमाश तो पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए ,और कुछ जो बचे हैं ।उनमें से आधे उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं। अब इस हत्याकांड में जो भी बदमाश सामने आएगा ,उसके साथ पुलिस सख्ती के साथ पूरी शक्ति के साथ निपटेगी और उक्त हत्याकांड का शीघ्र पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320