उत्तराखंड
नियमों का उल्लंघन करने पर होटल मोदी रिट्रीट के प्रबंधक व महिला कर्मचारी पर मुकदमा
होटल मोदी रिट्रीट के मैनेजर सहित महिला कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 5 जुलाई।(AKA) कोतवाली पुलिस ने कोरोना संक्रमण महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन कर प्रशासन को सूचित किए बिना रेड जोन दिल्ली से आई महिला कर्मचारी को होटल में ठहराने पर होटल मोदी रिट्रीट के मैनेजर सहित महिला कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक होटल मोदी रिट्रीट की महिला कर्मचारी शीतल सिंह रेड जोन दिल्ली से ऋषिकेश लौटी थी। महिला ने ऋषिकेश के एसआरएल लैब में अपनी कोविड-19 जांच भी कराई थी। जिसकी रिपोर्ट 2 जुलाई की रात्रि को को विद पॉजिटिव आई थी। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि होटल मोदी रिट्रीट के प्रबंधक सतीश द्वारा रेड जोन दिल्ली से आई महिला कर्मचारी को बिना किसी सक्षम अधिकारी द्वारा जारी ही पास के होटल में ठहराया गया। महिला और होटल प्रबंधक द्वारा महिला के 8 जून दिल्ली से आने की सूचना भी प्रशासन और पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई गई और ना ही महिला शीतल सिंह को क्वारंटाइन किया गया। जिस के संबंध में जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना व आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में होटल प्रबंधक सतीश पुत्र धर्मपाल निवासी पंचरुखी, पालमपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश वह महिला कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320