उत्तराखंड
सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने दी स्वर्गाश्रम ट्रस्ट को चेतावनी, खाली पड़े भूखंडों की तत्काल कराई जाए साफ-सफाई
सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने दी स्वर्गाश्रम ट्रस्ट को चेतावनी, खाली पड़े भूखंडों की तत्काल कराई जाए साफ-सफाई
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम जोक क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के खाली पड़े प्लॉटों की साफ सफाई किए जाने को लेकर सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक को पत्र लिखा है।
सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के अधिकांश खाली प्लॉटों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर के कारण पंचायत क्षेत्र का वातावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है, जो अत्यधिक चिंताजनक विषय है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में चल रहे कोरोना महामारी के प्रकोप और डेंगू की रोकथाम के लिए क्षेत्र की साफ-सफाई अत्यधिक आवश्यक है। किंतु ट्रस्ट के भूखंडों पर स्वामित्व के गोल्ड तो लगे हैं, लेकिन इन भूखंडों की कभी साफ-सफाई ट्रस्ट द्वारा नहीं की गई। जो अत्यधिक खेद जनक है।
सभासद जितेंद्र सिंह धाकड़ ने स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक को पत्र लिखकर खाली पड़े भूखंडों की तत्काल साफ-सफाई कराने को लेकर आग्रह किया है। उन्होंने ट्रस्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही ट्रस्ट द्वारा उक्त भूखंडों की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती तो इसको लेकर सभासदों की ओर से शासन प्रशासन को विषय के संबंध में सूचित करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ट्रस्ट प्रबंधन की होगी।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320