उत्तराखंड
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में औषधीय पौधों का रोपण किया गया
पूरे जुलाई माह औषधीय पौधों का रोपण कार्यक्रम चलता रहेगा : प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 07 जुलाई। शासन के आदेशानुसार श्री भरत मंदिर इण्टर कॉलेज ऋषिकेश में प्रधानाचार्य मेजर गोविन्द सिंह रावत के निर्देशन में पौधा रोपण किया गया।
जिसमे नीम,अमलतास, अमरूद आदि के पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि शासन के द्वारा पूरे जुलाई माह में औषधीय पौधे और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पौधे लगाने के लिए निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिनका पालन करते हुए विद्यालय में निरंतर पूरे जुलाई माह औषधीय पौधों का रोपण कार्यक्रम चलता रहेगा।
इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लखविंदर सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जुलाई अगस्त बरसात के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष लगाना चाहिए और उनका संरक्षण भी करना चाहिए,इस पर लखविंदर सिंह,जितेन्द्र बिष्ट,रंजन अंथवाल, संजीव चौधरी,संजीव कुमार,विवेक शर्मा,प्रवीण रावत आदि जन मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320