उत्तराखंड
श्री भरत मंदिर के महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज के निधन पर महापौर ने जताया शोक
अशोक प्रपन्नाचार्य ने जीवन पर्यंत सामाजिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया : महापौर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 08 जुलाई। श्री भरत मंदिर के पीठाधीश्वर अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज के निधन पर नगर नगर निगम महापौर अनीता ममगाई ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
महापौर ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अशोक प्रपन्नाचार्य ने जीवन पर्यंत सामाजिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भरत मंदिर संस्था के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थाएं जन सेवा में अग्रसर रही है। श्री भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन व शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर अपना योगदान दिया है । वहीं श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज कई छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर नगर एवं क्षेत्र में एक आदर्श शिक्षा संस्थान के रूप में स्थापित रहा है।
महापौर ने कहा कि उनके सानिध्य में भरत मंदिर संस्था ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लॉकडाउन की स्थिति में जनसेवा एवं सरकार को सहायता राशि देने का भी विशेष कार्य किया था।
महापौर ने पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने एवं उनके शुभचिंतकों को इस दुख के क्षण में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320