उत्तराखंड
विधानसभा अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक
जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को कराया
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 9 जुलाई।बैराज स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 70 जरूरतमंदों लोगों को पांच-पांच हजार रुपये के आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ग़रीब एवं असहाय लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता राशि बाँटने के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सहायता बीमारियों के इलाज एवं गरीब व्यक्ति के लिए अपने परिवार के भरण-पोषण में आंशिक रूप से सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पीड़ितों को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं एवं जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिये यह सहायता प्रदान की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उनका सदैव यह प्रयास रहता है कि जरूरतमंद निर्धन लोगों की मदद की जाए इसीलिए वे समय-समय पर अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से ऐसे लोगों की आर्थिक मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोगों को भी चाहिए कि वे निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आएं। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश बताते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रभाकर पैनूली, चित्रमणि सेमवाल, पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, गौतम राणा, सुनील चौरसिया, राजाराम भारद्वाज, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320