स्वास्थ्य
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने लगाया चिकित्सालय प्रशासन पर आरोप, कहा डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन कर रहा हवाई फायर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने लगाया चिकित्सालय प्रशासन पर आरोप, कहा डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन कर रहा हवाई फायर
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 11 जुलाई। प्रदेश में डेंगू के दस्तक के बाद भी राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश प्रशासन बेखौफ बैठा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला ने चिकित्सालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना तैयारियों के ही चिकित्सालय प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए हवाई फायर कर रहा है।
बात का अंदाजा इस फोटो से लगाया जा सकता है। जिसमें हल्की बारिश के बाद राजकीय चिकित्सालय के प्रांगण में एकत्रित पानी साफ संदेश दे रहा है कि डेंगू के पनपने की जड़ क्या है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने चिकित्सालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए हवाई फायर के अलावा कोई धरातल स्तरीय कार्रवाई करने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एनएस तोमर चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के अलावा रोकथाम के प्रति कोई आवश्यक कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं।
सोशल मीडिया से लेकर फोटो बाजी करने तक जिला प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाते नजर नहीं आ रहा है। जिसे प्रदेश सहित जिले में कोरोना के साथ-साथ डेंगू का खतरा और भी बढ़ गया है। डेंगू की रोकथाम के लिए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई नहीं करने पर कांग्रेसी नेता जयेंद्र रमोला ने चिकित्सालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320