Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 13 जुलाई। डीo एसo बीo गुमानीवाला ऋषिकेश के सागर गर्ग ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 498 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सागर के पिता अजय गर्ग शहर के नामी व्यापारी हैं।और माता सारिका गर्ग गृहणी। उत्तराखंड टॉपर सागर गर्ग ने बताया की वे रोजाना छह से सात घंटे की पढ़ाई करते थे। और तनाव को कम करने के लिए बीच मेंं रेस्ट भी लिया करते थे। जिससे उनको पढ़ाई का दबाव महसूस न हो। वे 12वीं में कामर्स के छात्र हैं। इंगलिश में 99, अकाउंट में 99, बिजनेस स्टडी में 100 और पेंटिंग में भी 100 अंक प्राप्त किए हैं। उत्तराखंड टॉपर ने बातचीत में बताया कि कड़ी मेहनत और लग्न से उन्होंने यह मुकाम हासिल की है। जिसका श्रेय माता- पिता और गुरूजनों को जाता है। उन्होंने कहा कि आगे जाकर आईपीएस बनना चाहते हैं। अब उनका लक्ष्य कोचिंग लेकर आईपीएस की परीक्षा पास करना है। उनकी मार्शल आर्ट में रूचि हैं।