उत्तराखंड
पेड़-पौधे धरती की अमूल्य संपदा : विधानसभा अध्यक्ष
उत्तराखण्ड देश में सबसे ज्यादा लोक पर्वो वाला राज्य : अग्रवाल
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 16 जुलाई।पेड़-पौधे धरती की अमूल्य संपदा हैं, जिनसे पृथ्वी पर जीवन का अस्तित्व संभव हो सका। सृष्टि के आरंभ से ही वे बिना कुछ लिए या किसी अभिलाषा के वर्षों से हमारी सेवा करते आ रहे हैं। पेड़ों के कारण ही मानव को अपनी आधारभूत जरूरतों की पूर्ति करने के संसाधन प्राप्त होते हैं।उक्त बात आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिपुर कला स्थित सत्यमित्रानंद गिरी महाराज इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण करने के दौरान कही।
इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में विभिन्न प्रजाति एवं औषधीय पौधों को रोपित किया गया। सभी ने पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि
उत्तराखण्ड को देश में सबसे ज्यादा लोक पर्वो वाला राज्य भी कहा जाता है. इन्हीं में से एक हरेला पर्व भी है।प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से पहाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। मनुष्य को सबसे ज्यादा शांति और सुकून प्रकृति में मिलती है। उन्होंने सभी को प्रकृति की सुरक्षा के लिए जागरूक होकर पौधरोपण करने एवं उसकी सुरक्षा करने का आग्रह किया।
इस मौके पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश सिंह रावत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, वेद प्रकाश गवाडी, नवीन चमोली, अमित बलोदी, विकास डगवाल, विजय शर्मा,विनोद भट्ट,अनीता राणा, सोबन सिंह, भगवान सिंह मेहर, रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, रमन, दिव्या, किरण, मनीषा, शिवानी भट्ट, सत्यपाल सैनी, नीलम चमोली, विशाल भट्ट अंकित बिजलवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320