उत्तराखंड
कोरोना के बढ़ते केस के चलते हर शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन
त्रिवेंद्र सरकार का फैसला
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

देहरादून, 17 जुलाई। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए त्रिवेंद्र सरकार हफ्ते में दो दिन पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। शनिवार और रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य की सीमाएं भी सील रहेंगी। यह फैसला मुख्य सचिव की एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।
दरअसल, गुरुवार को राज्यभर में कोरोना के 199 नए केस सामने आए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने देर शाम मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के साथ विचार-विमर्श किया और मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जाएं। यहां आने वाले लोगों और होटलों में बुकिंग करा चुके पर्यटकों की सुविधाओं का भी ख्याल रखना होगा। लॉकडाउन में उन्हीं लोगों को आने की इजाजत दी जाए, जो बेहद जरूरी काम से आ रहे हों। जो लोग पहले से ही यहां के होटलों में बुकिंग करा चुके हैं, उन्हें भी कुछ शर्तों के साथ आने की इजाजत दी सकती है। इधर, स्वास्थ्य सचिव बोले, शुक्रवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक होगी। लॉकडाउन का स्वरूप तय किया जाएगा। शुक्रवार शाम तक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320