उत्तराखंडशहर में खास

विधानसभा अध्यक्ष ने विकास कार्यों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों के संग की बैठक

अधिकारियों से शीघ्र कार्यवाही करने के ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 21 जुलाई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हरिपुर कला क्षेत्र में विकास कार्यों एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर विभिन्न विभाग के उच्च अधिकारियों के संग बैठक की।इस दौरान अग्रवाल ने कई कार्यों के लिए अधिकारियों से शीघ्र कार्यवाही करने के ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए।इस दौरान क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने जल संस्थान, विद्युत विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं वन विभाग के अधिकारियों के संग संयुक्त रूप से बैठक के दौरान हरिपुर कला क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने हरिपुर कला क्षेत्र में कालू सिंह बाबा मंदिर के पास अंडर पास ब्रिज बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया। वही अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में बिजली के नए पोलों को स्थानीय क्षेत्र वासियों की सहूलियत के अनुसार लगवाई जाने के लिए कहा।

अग्रवाल ने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों को सहयोग करने की बात कही।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हरिपुर कला में कई स्थानों पर मौके पर स्थानीय निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विभव मित्तल, कंसलटेंट अनंत कुमार खरे, यूपी सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अमरदीप चौहान, सहायक अभियंता श्याम बहादुर, वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार रेंज विजय सैनी, मोतीचूर रेंज के रेंजर शैलेंद्र नेगी, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह, उपखंड अधिकारी राजीव कुमार सहित हरिपुर कला की प्रधान गीतांजलि ज़खमोला, मनोज ज़खमोला, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, सुदेश कंडवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश गोनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज पाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, चंद्रकांता बेलवाल, विशाल भट्ट, सुरेंद्र रयाल, अंकित, राजेश जुगलान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close