Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 22 जुलाई। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वर्गाश्रम मंडल पहुंच कर मिशन 2022 के लिए कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की।
बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वर्गाश्रम मंडल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह रेवानंद शास्त्री के निवास पर पहुंच कर उनकी कुशलक्षेम जानी। तत्पश्चात मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान मिशन 2022 के लिए हौसला अफजाई की। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर इस मुहिम के लिए सहयोग मांगा।
वर्तमान में लक्ष्मण झूला क्षेत्र की ज्वलंत समस्या लक्ष्मण झूला पुल से क्षेत्रीय जनता एवं देसी विदेशी पर्यटकों के आवागमन को जल्द सुचारू करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग नरेंद्र नगर के अधिशासी अभियंता आरीफ खान से दूरभाष पर वार्ता कर इसके जल्द समाधान के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता मंगाई, मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल मल्होत्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता नौटियाल, युवा मोर्चा से प्रदेश मंत्री नवनीत राजपूत, मनीष राजपूत, जीतू अवस्थी, मोहन नगर, अरविंद नेगी, मनोज डोबरियाल आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320