Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 24 जुलाई। रोटरी क्लब ऋषिकेश ने पेड़ से गिरकर घायल हो चुके एक गरीब तबके के व्यक्ति के पुत्र के ऑपरेशन का खर्चा वहन कर मानवता की मिसाल पेश की है।
तीर्थ नगरी के एक बीपीएल कार्ड धारक व्यक्ति का पुत्र पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। जिसका सरकारी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसकी टांग में पुनः इन्फ़ेक्शन हो गया और पस पड़ गया। जिसको देखते हुए डॉक्टर ने उसका पुनः ऑपरेशन करने के लिए कहा।
बालक के ऑपरेशन का संपूर्ण ख़र्चा रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से व्यक्ति को चेक द्वारा प्रदान किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष नितिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजीव गर्ग, आशीष गुप्ता, मानव जौहर, निशांत मलिक, अजीत सिंह आदि उपस्थिति रहे।