उत्तराखंडशहर में खास
तीर्थनगरी में दिखा लॉकडाउन का व्यापक असर

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 25 जुलाई। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते देहरादून जिले के ऋषिकेश में भी लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में संपूर्ण लॉकडाउन के निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। लॉकडाउन के चलते तीर्थनगरी के बाजार सुनसान नजर आए। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद ही रहीं। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर आवाजाही करते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही की।