उत्तराखंडशहर में खास
सब्जी व्यापारी से मारपीट के मामले में निगम अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सब्जी व्यापारी से मारपीट के मामले में निगम अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं होने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 27 जुलाई। विगत 22 जुलाई कों सब्जी व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ हुए विवाद को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश ने निगम महापौर व मुख्य नगर आयुक्त से चर्चा वार्ता की।
सोमवार को व्यापार सभा भवन में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल से माफी की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त ने वीडियो में मारपीट कर रहें कर्मचारियो से स्पष्टीकरण मांगने की बात की गई। जिस पर व्यापारी सहमत नही हुए और नगर आयुक्त से माफी की मांग करते रहें। नगर आयुक्त की ओर से पुनः बात पर स्पष्ट जवाब नही दिया गया। जिसके बाद महापौर अनीता ममगाई ने सकारत्मक रूप दिखाते हुई अपने कर्मचारियो के व्यवहार के लिए माफी मांगी।व्यापारी इस पर भी संतुष्ट नही हुए। अंत में बैठक बिना किसी नतीजे के रद्द कर दी गई। जिसके बाद व्यापारियो ने तय किया कि अगर एक दो दिन के भीतर अधिकारियों पर कारवाई नही होती तो बाजार बंदी की जाएगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास, नगर महामंत्री ललित मोहन मिश्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, मुसाफिर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रवि जैन, जिला युवा अध्यक्ष प्रतीक कालिया, श्रवण जैन, नितिन गुप्ता, नगर मंत्री आशू अरोड़ा, राजीव मोहन अग्रवाल, गिरिराज गुप्ता, राजु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320