उत्तराखंडशहर में खास
जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए निगम महापौर और अधिकारियों को किया सम्मानित
जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए निगम महापौर और अधिकारियों को किया सम्मानित
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 28 जुलाई। कोरोना संकट काल और लॉकडाउन के दौरान जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल व ज्वेलर्स एसोसिएशन ऋषिकेश ने संयुक्त रुप से नगर निगम महापौर मुख्य नगर आयुक्त और तमाम निगम कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को नगर निगम सभागार में रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल व ज्वेलर्स एसोसिएशन ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना संकट काल के दौरान जनहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगर निगम की संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान रोटरी सेंट्रल के सदस्यों ने नगर निगम महापौर अनीता ममगाई व मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल को शॉल उड़ाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही
सहायक नगर आयुक्त ए लम दास व विनोद लाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार जताया। इस दौरान महापौर अनीता ममगाई ने कोरोना संकट काल और लॉकडाउन के दौरान सामाजिक संस्थाओ के सहयोग के लिए क्लब और एसोसिएशन के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में निगम की ओर से जनहित को देखते हुए कार्य किए जाने का आश्वासन दिया है।
रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब सभी लोग अपने घरों में बंद थे, तब उस दौरान नगर निगम कर्मी और अधिकारी शहर वासियों की सेवा में तत्पर रहे। इसके साथ ही निगम कर्मचारी और अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना शहर को सैने टा इस और स्वच्छ करने के साथ ही कोरोना से सीधी जंग लड़ते रहे। इसके साथ ही निगम की ओर से शहर में गरीब तबके के लोगों को राशन आदि भी मुहैया कराया गया था। इसके लिए रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल और ज्वेलर्स एसोसिएशन ऋषिकेश के संयुक्त तत्वाधान में नगर निगम की संपूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया गया है। इस मौके पर दीपक तायल, राजीव अरोड़ा, संजय पवार, केशव मुल्तानी, संजय सकलानी, शिवम, हैप्पी गावड़ी, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, परीक्षित मेहरा आदि मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320