Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 29 जुलाई। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें श्री भारत मंदिर इंटर
कॉलेज ऋषिकेश से इंटरमीडिएट में रोहित राणा ने 84.2 प्रतिशत अंकों व हाई स्कूल में आदित्य शर्मा ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे।
प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल सम्मिलित 388 छात्र-छात्राओं में से 274 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए और हाई स्कूल में कुल सम्मिलित 314 छात्र-छात्राओं में से 211 उत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में रोहित राणा ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहे, साथ ही उज्जवल मुखर्जी ने 76% अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल में आदित्य शर्मा ने 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही काजल कुमारी 81.2%, आकाश मंडल 75.8%, आदर्श राणा 75.6%, इशिता 75.6%, बृजेंद्र प्रताप 75% अंकों के साथ ससम्मान उत्तीर्ण हुए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी, एनसीसी अधिकारी लखविंदर सिंह, जितेंद्र बिष्ट, संजीव कुमार, रंजन अंथवाल, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा, प्रवीण रावत, सुमित्रा मेहर, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320