Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 30 जुलाई। तीर्थनगरी के प्राचीन हनुमान मंदिर मायाकुंड से आगामी 5 तारीख को श्रीराम मंदिर निर्माण में अयोध्या जा रहे सन्त डॉ रामेश्वर दास को भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में ऋषिकेश देवभूमि की पुनीत मिट्टी और पतित पावनी माँ गंगा का निर्मल जल भेंट किया गया।
बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए देवनगरी की मिट्टी और जल सभी वरिष्ठ जनों ने अपनी ओर से डॉ रामेश्वर दास को श्रद्धा पूर्वक भेंट किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमने मंदिर के लिए संघर्ष और आंदोलन को प्रत्यक्ष रूप से देखा और इस आंदोलन की परिणीति आज मंदिर निर्माण को देखने का सौभाग्य भी हमको प्राप्त हो रहा है। हम समस्त सनातनियो के लिए यह गर्व का विषय है कि हम इस महान कार्य के प्रत्यक्ष दर्शी होंगे। आज ऋषिकेश की जनता की ओर से भगवान श्रीराम के चरणों मे यह हम सभी का प्रणाम है। व्यापारी नेता हितेंद्र पंवार और राजेश भट्ट ने कहा कि श्रीराम हम सभी के आराध्य है। उनके मंदिर का निर्माण हमारा सौभाग्य है। राम मंदिर निर्माण के लिए बलिदानियों के बलिदान को यह सच्ची श्रद्धांजलि है ओर भगवान के श्री चरणों मे उनका वास हुआ। पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लाम्बा और महामंत्री प्रदीप कोहली ने ऋषिकेश देवभूमि की पवित्र मिट्टी और माँ गंगा का निर्मल जल भेंटकर कहा कि यह ऋषिकेश की सम्पूर्ण जनता की ओर से भगवान श्रीराम के चरणों मे एक छोटा सा योगदान है। इस मौके पर विवेक गोस्वामी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष चेतन शर्मा, महेशानंद धौंधियाल, रवि शास्त्री, बृजेश शर्मा, सुनील उनियाल, मदन कोठारी, राजपाल ठाकुर, राम किशन अग्रवाल, पवन शर्मा, रमेश अरोड़ा, अभिनव गोयल, रूपेश गुप्ता, रणवीर सिंह, गौरव केथोला, अक्षय खैरवाल, शरद तायल, राजेश गौत्तम, संजय पंवार, अजय कालरा, अनिकेत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रदीप हलधर, धुरुव शर्मा, संतोष पांडे, सुरेश नेगी, राजीव राणा, राकेश कुमार, राकेश पाल आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320