Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 30 जुलाई। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश ने विगत 22 जुलाई कों फल विक्रेताओं और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियो के बीच हुए विवाद विरोध में गंगानगर स्थित निरंकारी भवन में होने वाली बोर्ड बैठक के सामने सांकेतिक धरना दिया।
इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियो का रवैया अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिकारी अब एस सी/एस टी का मामला बनाकर व्यापारी पर दबाव बनाने का कार्य कर रहें है। कहा कि नगर के कुछ पार्षद भी एक हस्ताक्षर अभियान चला रहें है। जिसमे व्यापारी के खिलाफ कारवाई की बात की जा रही है। जिसकी व्यापारी कड़ी निंदा करते है । व्यापारियो ने कहा कि जब तक मुख्य नगर आयुक्त गलती नही मानेगे तब तक व्यापारी आंदोलन जारी रखेंगे। अपनी बात कों व्यापारी अब विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के सम्मुख रखेंगे ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास, नगर महामंत्री ललित मोहन मिश्र, मुसाफिर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रवि जैन, नितिन गुप्ता, नगर मंत्री आशू अरोड़ा, राजीव मोहन अग्रवाल, सुभाष कोहली, एकांत गोयल, प्रदीप गुप्ता, आशू ढ़ंग, राहुल शर्मा, विनीत गुल्हाटि, मोतीराम टुटेजा, पंकज चावला, अनुज जैन, मधु जोशी, राजकुमार तलवार, जितेन्द्र पाठि, सन्नी प्रजापति, दीपक तायल, अजय कालरा, सुरेश सूरी, राकेश रावल, अंशुल अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320