Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 31 जुलाई। नंदा तू राजी खुशी रेंया अभियान के तहत ऋषिकेश कोतवाल रितेश साह ने टीबी रोग से ग्रसित बच्चों को सरकारी अस्पताल में पोस्टिक आहार का वितरण किया।
शुक्रवार सुबह कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कोतवाल रितेश साह को रक्षा सूत्र भी बांधा। इस दौरान कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि नंदा तू राजी खुशी रेंया संस्था टीबी रोग से पीड़ित बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इस रोग से पीड़ित बच्चों को समय-समय पर पोस्टिक आहार लेना आवश्यक है। नंदा तू राजी खुशी रेंया की स्थापक हेमलता ने बताया कि अभियान के तहत हर सप्ताह बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया जाता है। अब तक टीवी रोग से ग्रसित बहुत से बच्चे ठीक भी हो चुके हैं। इस रोग में साफ-सफाई व पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान पुलिस ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। इसके लिए हमेशा पुलिस को याद किया जाएगा। जिस वक्त लोग अपने घरों में बंद थे, उस वक्त पुलिस डॉक्टर व मीडिया कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाना जरूरी है। इस मौके पर समाज सेवी संजीव जुगलान, वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्रा, जितेंद्र चमोली, मुकेश रावत, लंकेश भट्ट, पारुल, लक्ष्मी, सुहाना, स्वाति, कृष्णा, किरण, नेहा आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320