उत्तराखंड
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला इकाई ने देश के जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महिला इकाई ने देश के जवानों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 1 अगस्त। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा एवं ऋषिकेश अध्यक्ष नीलम खुराना ने अपनी समस्त टीम के साथ रायवाला कैंट मे कर्नल राणा और सभी फ़ौजी भाइयों के साथ रक्षाबन्धन त्योहार का आयोजन किया। इसका सभी जवानों ने स्वागत किया और मिष्ठान देकर उत्साहवर्धन किया।
शनिवार को उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ के मार्गदर्शन एवं राजीव सच्चर के सुझाव पर महासभा की महिला इकाई ने रायवाला कांड पहुंचकर सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर नीलम पुराना ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन की रक्षा की ईश्वर से प्रार्थना करते है और चाहते हैं कि हमारे भाई इसी तरह संपूर्ण भारतवर्ष की सुरक्षा करते रहें। दुश्मनों को कभी भी हमारे देश के अंदर घुसने ना दें। हमारे नौजवान भाइयों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं और हर्षोल्लास से सभी त्योहारों को मनाते हैं। इस मौके पर गीतू पावा, रितु भोला, किरण गुरेज़ा, सीमा खुराना, सिमरन गाबा, ऋचा कुमार, रजनी डग, अंशुल आहूजा, नीलू कथूरिया, कल्पना आदि मौजूद रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320