पंजाबमनोरंजन

दिल की शिकायत: अयाज़ इस्माइल, लिसा नवीद व मोहित चौहान का गाना रिलीज़ हुआ

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

चंडीगढ़/ ऋषिकेश 04 अगस्त। जाने-माने संगीतकार अयाज़ इस्माइल का नया रोमांटिक म्यूज़िक ट्रैक – दिल की शिकायत जारी हुआ है, जिसे जाने-माने बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने अपनी आवाज़ से संवारा है। वीडियो में लिसा नवीद भी हैं। गाने के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं, वही अन्विता जिन्होंने हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स फ़िल्म ‘बुलबुल’ का निर्देशन किया था। गाने को यूट्यूब पर 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। गाना लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

गीत के बारे में बताते हुए, अयाज़ कहते हैं, “इस गाने के पीछे आयडिया यह था कि दूर बैठे प्यार को जादुई टच दिया जाये। यह दो दिलों की प्रेम कहानी है जो अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं। यह गीत मोहित चौहान, अन्विता दत्त, रिकॉर्डिंग इंजीनियर राज जगताप, मार्केटिंग हेड अक्षत गौड़ और डलास के काबिल संगीतकारों का एक मिला-जुला प्रयास है। ”

उन्होंने कहा कि अन्विता और मोहित के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। अन्विता के साथ काम करना अद्भुत था। मोहित चौहान के लिए काम करना एक सपने जैसा था। इसके बाद मुझे अलग-अलग कलाकारों के साथ कुछ बॉलीवुड ट्रैक्स पर काम करना है। एक तमिल गाना भी आने वाला है। इसके अलावा एक अंग्रेजी ट्रैक भी लाइन में है। हम एक विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें हम संगीत के सीजन लांच करेंगे। मैं जैज़ और विभिन्न भाषाओं के संगीत पर काम करना चाहता हूं।

गीत में मुख्य भूमिका वाली निभा रही कलाकार, लिसा ने कहा, “मैं मोहित चौहान की तभी से फैन हूं, जब उन्होंने जब वी मैट फिल्म में तुम से ही गीत गाया था। उनके गाने का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि किसी संगीत वीडियो में मेरे कॅरियर की शुरुआत उनके जैसे प्रतिष्ठित कलाकार के संग होगी। मोहित की आवाज दिल को छूने वाली है। उनके साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था।

यह पूछे जाने पर कि अयाज़ के साथ काम करने में कैसा महसूस हुआ, उन्होंने कहा कि वह एक साल से उनका काम देख रही हैं। संगीत के लिए अयाज़ का जुनून देखते ही बनता है। उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। सामाजिक दूरी के इस कोरोना काल में, दूर होने के बावजूद किसी से प्यार होना एक जबर्दस्त फीलिंग है। हमें अपने प्रियजनों के साथ बिताये पलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आशा है लोगों को यह गीत पसंद आयेगा।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close