धर्म-कर्म
श्री राम मंदिर निर्माण में एक लाख इग्यारह हज़ार रुपये का दान देगी श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी
मंदिर की आधारशिला रखे जाने की खुशी में रामलीला कमेटी ने अखंड रामायण पाठ का किया आयोजन
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 05 अगस्त।श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण कार्य आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर ऋषिकेश की सबसे पौराणिक श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ने अपने रंगमंच पर श्री रामचरितमानस (रामायण) के अखंड पाठ का आयोजन किया। आज सुबह 10:00 बजे श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला प्रांगण में रामायण पाठ से पूर्व हर्ष जताते हुए भगवान राम के भव्य मंदिर बनने पर खुशी जताई। कमेटी के पदाधिकारियों ने सहमति बनाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर निर्माण में कमेटी की ओर से ₹111000 (एक लाख इग्यारह हज़ार रुपये) की धनराशि दान देने का निर्णय लिया। तय किया गया कि यह धनराशि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के माध्यम से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दान स्वरूप भेंट की जाएगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल और महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने बताया कि कमेटी की यह इच्छा थी कि जब भी भगवान राम का अयोध्या में मंदिर बनेगा कमेटी की ओर से एक भव्य आयोजन किया जाएगा लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते संक्षिप्त रूप में खुशी मनाते हुए आज रामलीला प्रांगण में अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है जो सुबह कल 10:00 बजे संपन्न होगा। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए ₹111000 (एक लाख इग्यारह हज़ार रुपये) की धनराशि चेक के माध्यम से ट्रस्ट को दानस्वरूप भेट की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर अनिता ममगाई के नेतृत्व में शीघ्र मिलेगा।
आज के कार्यक्रम में नगर की प्रथम महापौर अनीता मंमगाई जी ने भी अखंड रामायण के पाठ में सहभाग किया। मौके पर सभी ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। रामायण पाठ करने वालों में पंडित ललित मोहन त्रिपाठी, भास्करा नंद त्रिपाठी, ,दयाकृष्ण लेखक सुबोध अनुज शामिल रहे। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, बाली पाल, सतीश पाल, पार्षद लता तिवाड़ी, राजेश दिवाकर, उमा बृजपाल राणा, अनिता रैना, विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, रामअवतारी पंवार, अजय बिष्ट, गुरविंदर सिंह गुर्री, विकास नेगी, दीपक अंथवाल, धीरेन्द्र सिंह धीरू, पवन गोयल, राकेश पारछा, रोहताश पाल, प्रशांत पाल, मनमीत कुमार, पूरण पंवार, पवन पाल, अस्वनी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320