शहर में खास
मुनिकीरेती में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट, डीएम ने निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
मुनिकीरेती में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन अलर्ट, डीएम ने निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 7 अगस्त। टिहरी जनपद के मुनिकीरेती क्षेत्र में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए जिलाधिकारी सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों ने कंटेंटमेंट जोन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत भी शामिल रहे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में फीडबैक लिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था लगातार बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। साथी क्षेत्र में पाय जाने वाले मरीजों के साथ निवास करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रतिदिन लिए जाने वाले लोगों के सैंपल की टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा। जिसके बाद मामले में जिलाधिकारी ने नगर पालिका सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने के बाद उन्होंने अधिकारियों को भी जागरूक किया। कहा कि मामला संवेदनशील होता जा रहा है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट रहने की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की टीम हर तरीके से संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320