उत्तराखंड

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा : विधानसभा अध्यक्ष

पेयजल योजना से प्रत्येक घर को स्वच्छ पानी की जलापूर्ति होगी

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 7 अगस्त।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति के संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की वहीं क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा भी की।इस दौरान जल संस्थान विभाग के अधिशासी अभियंता नामित रमोला मौजूद थे।

बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतीतनगर रायवाला क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये लागत एवं खदरी खड़कमाफ में 10 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल योजना की प्रगति से संबंधित आख्या अधिकारियों से ली।विधानसभा अध्यक्ष ने इन योजनाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाले ओवरहेड टैंक, ट्यूबेल के निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाए जाने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित भी किया।

इस दौरान अग्रवाल ने कुंभ निधि से ऋषिकेश क्षेत्र में स्वीकृत पेयजल योजनाओं से हो रहे विकास कार्यों को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों के संग समीक्षा की।विधानसभा अध्यक्ष ने कुंभ मेला- 2021 के अंतर्गत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ 68 लाख 36 हजार रुपये की लागत से 11 जेनरेटर सेट लगाये जाने, 3500 लीटर के 2 वाटर टैंक को क्रय किये जाने एवं नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 20 बोरवेल के निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने गुमानीवाला एवं कृष्णानगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा प्रस्तावित योजना के संबंध में भी अधिकारियों से बात की।

इस दौरान अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल के तहत डोईवाला ब्लॉक में प्रारंभ होने वाले कार्य की प्रक्रिया से संबंधित विषय पर अधिकारियों से चर्चा की।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्यामपुर मंडल सहित खैरीकला, गढ़ी मयचक, गुमानीवाला, हरिपुरकला, छिद्दरवाला, साहबनगर प्रतीत नगर, रायवाला खांड, रायवाला, भट्टूोवाला, गौहरीमाफी, खड़कमाफ सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर को पेयजल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। कहा कि पेयजल योजना से प्रत्येक घर को स्वच्छ पानी की जलापूर्ति होगी

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close