Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश, 09 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत के जन्मदिवस पर स्वर्गाश्रम मंडल कार्यकर्ताओं ने गीता भवन घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्म दिवस के मौके पर स्वर्गाश्रम मंडल कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा की अध्यक्षता में गीता भवन घाट पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के राजनैतिक जीवन की उपलब्धियों को सभी के बीच साझा किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा, मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर,
मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सांसद प्रतिनिधि भरत लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख अभिनंदन दुबे, सचिन चोपड़ा, अशोक अग्रवाल, मनीष राजपूत, सुरजीत राणा, मोहन नागर, विवेक भारती, समीर नारंग आदि उपस्थित रहे।