Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश,10 अगस्त। अटल विचार मंच ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय नौटियाल को युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। रविवार को कैलाश गेट स्थित अटल विचार मंच की एक बैठक आहूत हुई ।जिसमें सर्वसम्मति से विजय नौटियाल को युवा इकाई का अध्यक्ष चुना गया । मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वंदे मातरम ने कहा कि नौटियाल के माध्यम से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही इससे युवा भी भारी संख्या में संगठन से जुड़ेंगे संगठन के संरक्षक योगेश राणा ने कहा कि मंच का उद्देश्य अटल के विचारों को आम जन तक पहुंचाना। संगठन विकास के मुद्दे को लेकर जनता के साथ हमेशा खड़ी है आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही मंच की भूमिका अहम रहेगी ।मौके पर मनोज शर्मा, कुसुम भट्ट,सरस्वती जोशी, नीरज रावत, रवि मनियार, चंद्रपाल नेगी सुरेश नेगी, पूरन बिष्ट विवेक, रवि वर्मा, अनिल भंडारी, अमु गुसाईं ,विकास आदि लोग शामिल थे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320