उत्तराखंड

पुराना रेल इंजन और प्लेन बढ़ाएगा योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की शान

धरोहर के रूप में रखी जाएगी दोनों चीजें, कैबिनेट मंत्री ने दिए आरबीएनएल अधिकारियों को निर्देश

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

जितेंद्र सिंह सजवाण।
ऋषिकेश, 18 अगस्त। अब रेल का पुराना इंजन और प्लेन योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन की शान बढ़ाएगा। दोनों को यहां धरोहर के रूप में रखा जाएगा। मंगलवार को यहां निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने स्टेशन को यह सौगात देने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का रेलवे विकास निगम के परियोजना निदेशक हिमांशु बडोनी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने स्टेशन में पार्क, प्लेटफार्म, पटरियों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन मास्टर के कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आला अधिकारियों को स्टेशन में एक रेल का पुराना इंजन और पुराना प्लेन धरोहर के रूप में रखने के लिए कहा। बताया कि पुराना इंजन हमारी विकसित होती परंपरा और पुराना प्लेन वायु सेना की वीरता को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से चार धाम को भी जोड़ा जा रहा है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आदि प्रकार की योजनाओं से जुड़ने की अपील की। बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के प्रवासी रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर आरबीएनएल के अधिकारी आरसी वर्मा, एसके गुप्ता, राम सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बचन पोखरियाल, रोटरी सेंट्रल ऋषिकेश अध्यक्ष हितेंद्र पवार, होटल व्यवसाई अक्षत गोयल, राकेश नौटियाल, विजेंद्र पंवार, विजेंद्र बिष्ट, सावन कुमार, मनजीत रौतेला, मोहन सकलानी, गिरीश नौटियाल, धर्म सिंह, लक्ष्मण नेगी, गंगा रांगड आदि उपस्थित थे
—-
अलास्का की तर्ज पर होगा वाहनों का संचालन
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन में अलास्का की तर्ज पर वाहनों का संचालन होगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया की अलास्का में अधिकांश रेल लाइनों के समीप वाहन चलते हैं। वाहनों के पटरी पार करने के दौरान पहले रेल के आवागमन को सुनिश्चित किया जाता है। इसके बाद ही वाहन आगे बढ़ते हैं। बताया कि इस योजना को मूर्त रूप देने पर विचार किया जा रहा है।
—-
ऋषिकेश से जुड़ेगी चंडीगढ़ के लिए रेल कनेक्टिविटी
योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए रेल कनेक्टिविटी जोड़ी जाएगी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि रेल कनेक्टिविटी पोंटा साहिब से होते हुए चंडीगढ़ के लिए जुड़ेगी। जिसके बाद ट्रेन से ऋषिकेश-चंडीगढ़ का सफर भी किया जा सकेगा।

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320

Related Articles

Close