उत्तराखंड
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया शिवाजी नगर धरने को समर्थन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया शिवाजी नगर धरने को समर्थन
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 25 अगस्त। शिवाजी नगर घर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से चलाये जा रहे धरने को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।
एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग ने शिवाजी नगर क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लगभग ढाई सौ परिवारों को उनके घरों को तोडने के लेकर मुनादी करवाई कर तीन दिन के समय दिया है। जबकि जानकारी के अनुसार शासन स्तर से इस तरह की कोई कार्यवाही को लिखित आदेश नहीं दिये गये हैं। परन्तु फिर भी इस तरह की मुनादी करवायी की गई जोकि शर्मनाक है। आज बीजेपी के शासन काल में जब इनकी लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम में इनकी पार्टी के लोग क़ाबिज़ हैं तब भी यह लोग आम जन के हितों की रक्षा करने में नाकाम है। इससे अच्छा इनको अपनी ज़िम्मेदारी से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।
कांग्रेस नेता विवेक तिवारी ने कहा कि हम सड़क के साथ-साथ क़ानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और अगर वन विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार से घरों को तोड़ने का काम करते हैं तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर विभाग तोड़फोड़ की कार्यवाही करता हैं तो उनको पीड़ित को उचित मुआवज़ा देना होगा। सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि हम कांग्रेस पार्टी आपकी हर लड़ाई में आपके साथ हैं।
समर्थन देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युंका विवेक तिवारी, सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये, एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र मास्टर, प्रदीप चन्द्रा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान, महानगर अध्यक्ष OBC विभाग अमरदीप, नागेन्द्र सिंह, तनवीर सिंह आदि शामिल रहे।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320