Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 320
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/kelaitgy/aajkaaditya.in/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 72

ऋषिकेश 27 अगस्त। मुनिकीरेती पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग से शादी करने पर 34 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया है।
थाना मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक जगदम्बा देवी पत्नी राजपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति राजपाल ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री की शादी शामली निवासी 34 वर्ष के व्यक्ति से की है। इस मामले में थाना मुनिकीरेती में आईपीसी की धारा 363, 366a के तहत विवेचना उप निरीक्षक नीरज रावत को सौपी गयी। मामले की विवेचना में विवाह के समय लड़की का 13 वर्ष का होना उसके स्कूल एडमिशन से तस्दीक हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपित पति नवीन कुमार पुत्र वीरेंद्र निवासी लिसाड़, शामली, उत्तर प्रदेश को मुरादाबाद कटघर से गिरफ्तार किया है। पति नवीन से पूछताछ के आधार पर कई तथ्य सामने आए है। जिसके विषय मे पिता से भी पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नीरज रावत, का. अमित गौड़, का. विकास सैनी शामिल थे।