राजनीति
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की मांग, भाजपा के 15 से अधिक विधायक दिल्ली डटे
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुफाल पहुंचे नड्डा के दरबार

देहरादून, 2 सितंबर। उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व के परिवर्तन की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। सूत्रों के अनुसार इस बार 15 से अधिक विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लगातार पांचवीं बार के विधायक बने बिशन सिंह चुफाल ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राजनीति क्षेत्र में इस मुलाकात के विभिन्न कयास लगाए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार इन सभी को कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। सुनने में ऐसा आया है कि चुफाल ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी चुनाव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में न लड़ने के लिए कहा है। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उचित समाधान का आश्वासन दिया है। पत्रकारों पर दमनकारी कार्रवाई के कारण भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खासी चर्चाओं में रहे हैं।