उत्तराखंड

अतिक्रमणकारियों ने नीरगढ़ में कब्जाई कई बीघा राजस्व भूमि, अतिक्रमण बदस्तूर जारी

मनाही के बावजूद रात में धडल्ले से हो रहा निर्माण, मामला उपजिलाधिकारी की टेबल तक पहुंचा

 

ऋषिकेश, 5 सितंबर। नीरगढ़ में राजस्व की भूमि पर अवैध निर्माणों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन को काई खौफ नहीं है। मनाही के बावजूद यहां रात में अवैध निर्माण जारी है। है कि कुछ माह पूर्व भी प्रशासन ने यहां एक अन्य निर्माणाधीन अवैध बहुमंजिला इमारत के काम को रुकवा कर उसे सील कर दिया था।
नीरगढ़ में राजस्व की भूमि पर अतिक्रमण करने का एक ओर ताजा मामला सामने आया है। बिना परमिशन के अतिक्रमणकारियों ने यहां कई बीघा भूमि कब्जा दी है और उसमें निर्माण भी शुरु कर दिया है। मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद यहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया गया। मगर अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौंसले तो देखो, रात में भी यहां निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। फिलहाल अब मामला उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर की टेबल तक जा पहुंचा है। देखना होगा कि इस संबंध में उनकी ओर से क्या कार्रवाई होती है।

बयान:
नीरगढ़ में अवैध निर्माण को पहले रोकने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद यहां रात में निर्माण कार्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण को रोका जाएगा।
युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर।

Related Articles

Close